पीरटांड़ में बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी शुरू।
SHIKHAR DARPANTuesday, March 10, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण आगामी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी को लेकर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में पीरटांड़ सीओ ऋषिकेश मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में बताया गया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, झारखंड रांची के निर्देश के आलोक में अप्रैल 2026 से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू होने की संभावना है।
इसी को ध्यान में रखते हुए पुनरीक्षण पूर्व की सभी गतिविधियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान बीएलओ को स्टीकर, नोशनल हाउस नंबर से संबंधित कार्यों तथा अन्य निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद सभी बीएलओ को स्टीकर और मोहर भी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक कार्य समय पर पूरा कर सकें।