Type Here to Get Search Results !

जमुआ अनुमंडल गठन को लेकर विधायक मंजू कुमारी ने सदन में उठाई आवाज।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू कुमारी ने झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से जमुआ एवं देवरी प्रखंड को मिलाकर अलग जमुआ अनुमंडल के गठन का महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है। सदन में उन्होंने कहा कि वर्तमान में जमुआ एवं देवरी प्रखंड खोरीमहुआ अनुमंडल के अंतर्गत आते हैं, जबकि भौगोलिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से दोनों प्रखंड विपरीत दिशा में स्थित हैं।विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि जमुआ एवं देवरी प्रखंड की बढ़ती जनसंख्या, भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए जमुआ अनुमंडल का गठन क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग है।

अलग अनुमंडल बनने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ अधिक सुगमता से मिल सकेगा।सरकार की ओर से उत्तर में बताया गया कि नए अनुमंडल के गठन के लिए संबंधित जिला प्रशासन से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद प्रमंडलीय आयुक्त की अनुशंसा के साथ इसे उच्चस्तरीय समिति के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया जाता है, जिसके बाद सरकार अंतिम निर्णय लेती है।विधायक मंजू कुमारी ने सरकार से आग्रह किया कि जमुआ अनुमंडल गठन की दिशा में आवश्यक पहल करते हुए क्षेत्र की जनता की इस महत्वपूर्ण मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए, ताकि प्रशासनिक सुविधाएं आम लोगों तक और अधिक सुलभ हो सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.