Type Here to Get Search Results !

भरकट्टा ओपी पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, हेलमेट पहनने के दिए सख्त निर्देश।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बढ़ते सड़क हादसों और आपराधिक मामलों को देखते हुए भरकट्टा ओपी पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। यह अभियान एएसआई जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में चिताखारो नदी पुल के पास चलाया गया।इस दौरान पुलिस द्वारा गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की गई तथा गाड़ियों की डिक्की भी चेक की गई। वहीं बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सभी वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर यात्रा करने का सख्त निर्देश दिया गया।

एएसआई जितेंद्र सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक हेलमेट पहनकर ही सफर करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले नुकसान को कम किया जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.