आटा उत्पादन केन्द्र, कर्णपुरा, बेंगाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी तथा विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक JSLPS, प्रखंड प्रमुख, जिला प्रबंधक, प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, स्थानीय मुखिया समेत बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं, सामाजिक कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाएं समाज के विकास की मजबूत आधारशिला बन चुकी हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस अवसर पर महिलाओं के साहस, परिश्रम और संकल्प की सराहना की। उन्हें शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। शिक्षा, प्रशासन, व्यवसाय, खेल तथा सामाजिक सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में महिलाएं अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने गिरिडीह जिले के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और विभिन्न विभागों में कार्यरत महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता की सराहना की गई। आगे उन्होंने बताया कि यह केन्द्र स्थानीय महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहा है। यहां कार्यरत महिलाएं अपने परिश्रम और लगन से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बन रही हैं।
*मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती ने कहा कि :-


