पीरटांड़ में धूमधाम से मनाया गया रामोत्सव, बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालु।
SHIKHAR DARPANWednesday, March 25, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
मधुवन स्थित श्री हनुमान मंदिर पीरटांड़ में बुधवार को विश्व हिन्दू परिषद पिरटांड़ प्रखंड के तत्वावधान में भव्य रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की माताओं और बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रामोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र साहू एवं झारखंड प्रांत के सेवा प्रमुख अशोक अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए समाज में एकता और संस्कार बनाए रखने की अपील की।आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।