Type Here to Get Search Results !

मधुबन में शोक सभा का आयोजन ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

भाजपा नेता अतिशय जैन की माता स्वर्गीय प्रभा जैन के निधन पर मधुबन में भाजपा व जैन समाज की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. प्रभा जैन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया।सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. प्रभा जैन धार्मिक प्रवृत्ति की सरल एवं मिलनसार महिला थीं। समाज में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से जैन समाज एवं क्षेत्र में शोक की लहर है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक निरंजन कुमार,मधुबन जैन समाज के अध्यक्ष राजू जैन, सुशील जैन, पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र जैन, शैलेश जैन, अर्पित जैन, सुधीर जैन, ऋषभ जैन, महिला मंडल की मनीषा जैन व सरिता जैन, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दीपक श्रीवास्तव, डुमरी विधानसभा से राजू शर्मा, जिला कार्य समिति सदस्य अरविंद चंद्र राय, देवराज सहित कई लोग उपस्थित थे । सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.