Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह के गांडेय हुए गोलीकांड का हुआ खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड का त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर की गई।जिसे लेकर  मंगलवार को गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 मार्च की शाम करीब 5:30 बजे गांडेय थाना क्षेत्र के झरघट्टा गांव में टिंकू मरीक उर्फ चौहान को गोली मार दी गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इस मामले में गांडेय थाना कांड संख्या 12/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर गिरिडीह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 4 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी जागेश्वर मरीक उर्फ छोटका को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी पिस्टल, मैगजीन, 7.65 एमएम की जिंदा गोली और एक खोखा बरामद किया है। बरामद हथियार को लेकर गांडेय थाना कांड संख्या 13/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में एक अलग मामला दर्ज किया गया है। इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर जितवाहन ऊरांव, नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक-सह-पुलिस निरीक्षक गांडेय अंचल कमाल खां,पु०नि० सह थाना प्रभारी मुफ्फासिल श्याम किशोर महतो,गाण्डेय थाना प्रभारी आनन्द प्रकाश सिंह,अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सानी, ताराटॉड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी, पु०अ०नि०मणिलाल सिंह, पु०अ०नि० विवेक कुमार माथुरी, पु०अ०नि० बुद्धेश्वर उरॉव सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। जिनकी संयुक्त कार्रवाई से इस मामले का जल्द खुलासा संभव हो सका। पुलिस पूरे मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.