तिसरी प्रखंड के असुरहड्डी के जंगल में मिले लिथियम के भंडार की हो रही है जांच।
SHIKHAR DARPANTuesday, March 24, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
तिसरी प्रखंड के असुरहड्डी के जंगल में लिथियम का भंडार पाया गया है. इसकी सूचना मिलते ही केंद्रीय जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम एक्टिव हो गई है और पिछले दो दिनों से लगातार टीम सर्वे का कार्य कर रही है. गिरिडीह जिले में लिथियम का भंडार पाये जाने के बाद मामले की चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर होना लाजिमी है. इसलिए केंद्रीय जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया की टीम सर्वे करने के लिए गिरिडीह पहुंची है. हालांकि टीम के अधिकारी गोपनीयता का हवाला देकर इस बाबत कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।
बताया जाता है कि टीम अभी दो तीन या इससे भी अधिक दिनों तक सर्वे का कार्य जारी रख सकती है। बतला दें कि तिसरी का बहुचर्चित असुरहड्डी के जंगल में कई वर्षों से अवैध खनन होता रहा है। यहां से पोखराज, गोमेद,त्रिमूली जैसे बेशकीमती पत्थरों का खनन कर राजस्थान, सिंगापुर, चाइना तक तस्करी की जाती थी। बहरहाल इस खबर के बाद इस इलाके के पुनः गुलजार होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। माइका की खोई चमक इससे वापिस लौटने के आसार हैं।