Type Here to Get Search Results !

पांडेडीह के पास जंगल में भीषण आग, राहगीरों को हो रही परेशानी।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत गिरिडीह–डुमरी मुख्य सड़क पर पांडेडीह के समीप जंगल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है । आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सड़क किनारे जंगल में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते फैलने लगी। आग की लपटें जंगल के पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले रही हैं। वहीं धुआं और गर्मी के कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

आग धीरे-धीरे जंगल के अंदर तक फैलती जा रही है। इससे जंगल में मौजूद कई जड़ी-बूटियां तथा छोटे जीव-जंतु भी आग की चपेट में आकर जल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल कुछ अज्ञात लोग जंगल में आग लगा देते हैं, जिससे आग फैलकर बड़े हिस्से को नुकसान पहुंचाती है और जंगल की संपदा नष्ट हो जाती है।इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिली है। आग पर काबू पाने के लिए टीम को भेजा जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आग को बुझाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.