जर्जर सड़क बनी हादसों की वजह, बुढ़वा तालाब बायपास पर पलटा कोयला लदा ट्रक।
SHIKHAR DARPANTuesday, March 24, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
नगर निगम क्षेत्र के पचंबा स्थित बुढ़वा तालाब रेलवे बायपास पर सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कोयला लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस घटना में चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया, लेकिन ट्रक को भारी नुकसान पहुंचा है।घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि बायपास सड़क की जर्जर हालत ही दुर्घटना का मुख्य कारण है।
उनका कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज बनने के बाद से इस सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गई है, जिससे यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मार्ग पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके, प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा सड़क मरम्मत को लेकर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।