Type Here to Get Search Results !

हाथी से हुए नुकसान पर ग्रामीणों को मिला मुआवजा, वन विभाग ने किया जागरूक।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले के करहरबारी एवं जीतपुर पंचायत में हाथियों द्वारा फसल एवं संपत्ति को हुए नुकसान के एवज में प्रभावित ग्रामीणों के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया। यह कार्य गिरिडीह पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी, गिरिडीह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मुआवजा वितरण के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही हाथियों से सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी भी दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना विभाग की प्राथमिकता है और भविष्य में भी प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जीतपुर पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में मुखिया बीरबल मंडल, प्रभारी वनपाल रोहित कुमार एवं उप परिसर पदाधिकारी सिकंदर पासवान उपस्थित रहे। वहीं करहरबारी पंचायत में मुखिया सहारा खातून और प्रभारी वनपाल रोहित कुमार द्वारा पीड़ित ग्रामीणों को मुआवजा ड्राफ्ट वितरित किया गया। मुआवजा मिलने पर ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त करते हुए वन विभाग के इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.