Type Here to Get Search Results !

पदस्थापना को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक,धरना प्रदर्शन आयोजित।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

एसडीएम,बीडीओ एवं निबंधन पदाधिकारी की पदस्थापना करने की मांग सहित विभिन्न मांगों के समर्थन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरूवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।धरना प्रदर्शन के बाद मांगों से संबंधित एक ज्ञापन उपायुक्त के नाम एसडीएम कार्यालय में सौंपा।इसके पूर्व प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से यूनियन से जुड़े सैकड़ों सदस्य व समर्थक बस स्टैंड में जमा हुए।जहां से जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे।इस दौरान शामिल लोगों के द्वारा अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।वहीं बेरमो मोड़ पहुंचने पर यूनियन के सदस्यों ने बेरमो मोड़ स्थित झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की।कार्यक्रम का नेतृत्व यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो एवं संरक्षक चेतलाल महतो कर रहे थे।

अपने संबोधन में यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो ने कहा कि उपरोक्त अधिकारियों की स्थायी पदस्थापना नहीं होने से क्षेत्र में विकास कार्य ठप है साथ ही आमजनों को विविध परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इधर सौंपे गए ज्ञापन में जिन मांगों का उल्लेख किया गया है उसमें अनुमंडल पदाधिकारी को पदस्थापित करने प्रखंड विकाश पदाधिकारी पदस्थापित करने,निबंधन कार्यलय में रजिस्टार को पदस्थापित करने, एलआरडीसी को पदस्थापित करने,विभागों में व्याप्त भ्रष्ट्राचार बंद करने,पंचायत भवन में पंचायत सेवक, जन सेवक,रोजगार सेवक,प्रज्ञा केन्द्र कर्मचारी जेई को बैठना अनिवार्य करने,डुमरी प्रखंड में भु माफीया द्वारा अवैध तारिके से गैरमजुरवा जमीन को अधिग्रहन बंद करने,अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज खाता,प्लॉट ऑनलाइन चढ़ाने में दालाली एवं राशि वसूली बंद करने,कृषि योग जमीन पर पथर माईन्स खनन करना बंद करने,विभागों में आउटसोर्सिंग की नियुक्ति में स्थानीय युवाओं को 75 फीसदी आरक्षण देने,कुलगो पंचायत में स्थित एसबीआई,सीएससी संचालक द्वारा फर्जी तरीके से किये गये।

करोड़ों कि घोटाले को वापस करने,हर पंचायत में जल-नल योजना में भ्रष्ट्राचार बंद करने,जेएसएलपीएस में डुमरी प्रखंड में बीपीओ, एफटीसी एवं सीसी वर्षों से जमे है साथ ही झारखण्ड निवासी नहीं है,जो नियम विरूद्ध है।इसकी जांच कर उपरोक्त पद पर कार्यरत कर्मियों को विरमित करते हुए स्थानीय झारखण्डी कर्मियों को पदस्थापित करने आदि शामिल है।कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो केंद्रीय संरक्षक चेतलाल महतो केंद्रीय उपाध्यक्ष सुभाष पंडित केंद्रीय उपाध्यक्ष भगतु रविदास केंद्रीय महासचिव रवींद्र कुमार केंद्रीय महासचिव मदन मोहली केंद्रीय सचिव राजेंद्र मोहली केंद्रीय संगठन मंत्री राजु मोहली केंद्रीय सचिव जाफर अंसारी केंद्रीय कोषाध्यक्ष नुनूचन्द महतो केंद्रीय सदस्य विरेन्द्र प्रसाद यादव जिला सदस्य अमृत रविदास प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव बबीता कुमारी,सवीता कुमारी, हेमा देवी उर्मिला देवी घनश्याम सिंह,भुवनेश्वर रविदास, नंद किशोर पंडित, समीना खातून, रामचन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.