मधुबन में 15 मार्च से पांच दिवसीय पारसनाथ हिल टॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन।
SHIKHAR DARPANThursday, March 12, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पारसनाथ मकर संक्रांति मेला समिति मधुबन के द्वारा 15 मार्च से पारसनाथ मकर संक्रांति मेला मैदान मधुबन में पीरटांड़ प्रखंड स्तरीय पांच दिवसीय पारसनाथ हिल टॉप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने बताया कि इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी।
कार्यक्रम की सफलता के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। इसमें हेमलाल तुरी को अध्यक्ष, हेमंत मुंडा को सचिव तथा अश्विनी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा समिति में हीरामन महतो, चरण महतो, दीपक मुंडा, प्रकाश महतो, दिनेश मुंडा, अमन अग्रवाल, अजीत महतो, रवि कुमार, राजेंद्र महतो, धोनी कुमार, सूरज अग्रवाल और विकास महतो को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से टूर्नामेंट में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।