Type Here to Get Search Results !

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पीरटांड़ पहुंचकर दी ईद की मुबारकबाद, लोगों के साथ साझा की खुशियां।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के अजीबाद गांव में शनिवार को ईद का त्योहार पूरे उत्साह, उमंग और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अजीबाद पहुंचे और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की दिली मुबारकबाद दी। मंत्री के आगमन से गांव में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने आम लोगों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याओं व हालचाल की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है, और इसी भावना के साथ सभी को मिलजुल कर त्योहार मनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक ईद की मिठास का प्रतीक सेवइयां भी खाईं और त्योहार की खुशियों में शामिल हुए। उनकी इस सहजता और मिलनसार व्यवहार से लोग काफी प्रभावित नजर आए।

मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की पहचान उसकी विविधता और एकता में है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलकर हर त्योहार को खुशी-खुशी मनाते हैं। उन्होंने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की। इस अवसर पर पीरटांड़ बीडीओ मनोज मरांडी,सीओ ऋषिकेश मरांडी,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष  युशूफ अंसारी,पूर्व मुखिया इमामुल अली, अख्तर अंसारी,ताज हुसेन,अख्तर अंसारी,खुर्शीद अंसारी, इस्लाम अंसारी,मौलाना रुस्तम के अलावे कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी।वही दूसरी और ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद पीरटांड़ उप प्रमुख महेंद्र महतो एवं समाजसेवी ओमप्रकाश महतो ने प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईद आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.