Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।इस मौके पर पीरटांड़ के उप प्रमुख महेंद्र महतो ने प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और ईद की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि ईद आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए।इस दौरान समाजसेवी ओमप्रकाश महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने शांति एवं सद्भाव के साथ पर्व मनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.