Type Here to Get Search Results !

रामनवमी व ईद को लेकर हरलाडीह ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर हरलाडीह ओपी  परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख महेंद्र महतो ने की जबकि संचालन ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित हुए। इस दौरान  क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देता हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।इस दौरान सिमरकोढी मुखिया प्रतिनिधि युसूफ अंसारी, झामुमो नेता राधेश्याम मादक, पूर्व मुखिया इमामुल अंसारी सहीत दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.