Type Here to Get Search Results !

बिरनीं/लेबरा–दलांगी रास्ता विवाद: डीसी के लिखित आश्वासन के बाद भाजपा का धरना समाप्त।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनीं प्रखंड के लेबरा–दलांगी रास्ता विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रखंड मुख्यालय के मुख्य गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा था। यह धरना सोमवार, 16 मार्च 2026 को शुरू हुआ था।बताया जाता है कि लेबरा–दलांगी क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से बजरंगबली का झंडा लगा हुआ है, जिसके कारण रास्ते को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन से लेकर उपायुक्त (डीसी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) तक दी गई थी। यहां तक कि बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया था, लेकिन कोई ठोस पहल नहीं हुई।

इसी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया और स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें लिखित अनुमति नहीं मिलती, तब तक धरना जारी रहेगा, चाहे मौसम कैसा भी हो।धरने को गंभीरता से लेते हुए गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने मामले में हस्तक्षेप किया और लिखित आश्वासन प्रदान किया। यह पत्र बिरनीं अंचल अधिकारी (सीओ) संदीप मधेसिया के माध्यम से सौंपा गया, जिसके बाद भाजपा ने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया।इस मौके पर बिरनीं सीओ संदीप मधेसिया, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, भाजपा नेता लक्ष्मण दास, मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, लक्ष्मण सिंह, प्रवीण प्रभाकर सहित कई अन्य कार्यकर्ता और सैकड़ों भाजपा समर्थक मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.