Type Here to Get Search Results !

तिसरी थाना प्रभारी द्वारा पगड़ी देकर त्योहार में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

रामनवमी को लेकर गुरुवार को तिसरी के थाना प्रभारी रंजय कुमार के द्वारा क्षेत्र के तमाम अखाड़े के लाइसेंसधारियों और पूजा कमेटी के अध्यक्ष व सचिव को पगड़ी देकर त्योहार में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। वहीं लगभग 120 पुलिस मित्रों को टी शर्ट, टोपी और आइडी कार्ड दिया गया। तिसरी थाना परिसर में अखाड़े के लाइसेंसधारियों और पूजा कमेटी के अध्यक्ष व सचिव  व पुलिस मित्रों का जुटान हुआ। थाना प्रभारी ने सभी को रामनवमी की शुभकामनायें देते हुए पगड़ी, टी शर्ट व आईडी कार्ड दिया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने कहा कि सभी को उनके पहचान के लिए चींजे दी गई है. उन्होंने सभी से अपील की है कि रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं। मौके पर तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव,महेश राउत, संतोष सिंह,संतोष सिंह, सुनील यादव, राजकुमार दयाल,विकास यादव, मुन्ना राणा, मो. हासिम, मो. मुस्तकीम,मो. कादिर आदि उपस्थित थें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.