Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ में सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र के पालमा के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, आमने-सामने से दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए।

घायलों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि बताया जा रहा है कि एक युवक राजगंज और दूसरा करमगोड़ा का निवासी है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.