Type Here to Get Search Results !

झारखंड सरकार के कारण नहीं बढ़ पाई पारसनाथ रेल परियोजना ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता । 

झारखंड की महत्वपूर्ण मानी जाने वाली पारसनाथ–मधुबन–गिरिडीह नई रेल लाइन परियोजना फिलहाल ठप पड़ी है। गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी द्वारा लोकसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि राज्य सरकार की हिस्सेदारी की राशि जमा नहीं होने के कारण इस परियोजना पर आगे काम नहीं बढ़ सका है। यह परियोजना केंद्र और राज्य सरकार के बीच समान लागत साझेदारी के आधार पर स्वीकृत की गई थी। रेल मंत्रालय के अनुसार इस रेल लाइन परियोजना को वर्ष 2018-19 में लगभग 903 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से मंजूरी दी गई थी।

परियोजना के तहत पारसनाथ से मधुबन होते हुए गिरिडीह तक नई रेल लाइन बिछाने की योजना है। रेलवे की ओर से परियोजना में राज्य सरकार के हिस्से की राशि जमा करने के लिए झारखंड सरकार से कई बार अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक राज्य सरकार की ओर से राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिस कारण यह महत्वपूर्ण परियोजना ठंडे बस्ते में पड गई है । यहां यह बता दें कि यह रेल परियोजना चालु हो जाने से विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन रेल लाइन से जुड़ जाएगी, तीर्थ स्थल विकास के साथ साथ इस क्षेत्र का भी कायाकल्प हो जाएगा । हजारों परिवार रोजगार से जुड़ जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.