गिरिडीह में अलविदा जुम्मा पर उमड़ी आस्था की भीड़, अमन-शांति की मांगी दुआ।
SHIKHAR DARPANFriday, March 20, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
रमजान के आखिरी जुम्मे ‘अलविदा जुम्मा’ के मौके पर शुक्रवार को जिलेभर की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तेज धूप के बावजूद रोजेदारों का उत्साह देखने लायक था। शहर के स्टेशन रोड स्थित लाइन मस्जिद में अधिक भीड़ होने के कारण कई नमाजियों ने सड़क पर ही नमाज अदा की।इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
नमाज के दौरान पूरी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह मौके पर मौजूद रहकर विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे।नमाज के बाद लोगों ने देश-दुनिया में अमन, शांति और समृद्धि की दुआ मांगी। शहर के भंडारीडीह, बरवाडीह, तेलोडीह, पचंबा, बुढ़ियाखाद, बिशनपुर, मुस्लिम बाजार और कोलडीहा समेत शहरी व मुफस्सिल क्षेत्रों की सभी मस्जिदों में अकीदत के साथ अलविदा जुम्मा की नमाज अदा की गई।