Type Here to Get Search Results !

वन वीभाग ने एक घर से किया खतरनाक रसल वाइपर का सुरक्षित रेस्क्यू।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र के चिरकी गांव में सोमवार को एक घर से अत्यंत विषैला रसल वाइपर साँप मिलने से इलाके में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार चिरकी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में अचानक खतरनाक साँप दिखाई दिया। घर के भीतर साँप को देखकर परिजन घबरा गए और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने साँप को सुरक्षित पकड़ लिया।वन विभाग के कर्मियों ने उसकी पहचान रसल वाइपर के रूप में की, जो दुनिया के सबसे खतरनाक और अत्यंत विषैले साँपों में से एक माना जाता है। साँप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता और सक्रियता की सराहना भी की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.