समुचित इलाज के अभाव में सर्पदंश से 8 वर्षीय मासूम की मौत,पिता की पहले ही हो चुकी है मौत, एकलौता पुत्र था अनिष हेमब्रम ।
SHIKHAR DARPANMonday, March 16, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्जण संवाददाता।
समुचित इलाज के अभाव में सर्पदंश से तिसरी के एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई है। बच्चा तिसरी प्रखंड के खटपोंक निवासी स्व. छोटन हेमब्रम के पुत्र अनिष हेमब्रम था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम बच्चे को विषैले सांप ने काट लिया था। जिसके बाद परिजन उसे लेकर बेलाटांड अस्पताल पहुंचे लेकिन कम उम्र होने की वजह से उसे वहां भर्ती नहीं लिया गया। जिसके बाद परिजनों आनन - फानन में उसे सदर अस्पताल गिरिडीह ले गए। जहाँ चिकित्स्कों ने उसका इलाज शुरू किया। परिजनों के अनुसार वहां चिकित्सक ने बच्चे को इंजेक्शन दिया लेकिन उससे कोई आराम नहीं हुआ।परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में रात भर वे लोग रोते - पुकारते रहे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अंततः परिजन सोमवार की सुबह बच्चे को लेकर अपने घर आ गए।
जहाँ गांव के डोमन कुमार समेत अन्य लोगों ने चंदा कर अनिष को चार पहिया वाहन से इलाज के लिए ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद बच्चे के शव को उसके घर लाया गया जहाँ चीख - पुकार से पुरे गांव में मातम पसर गया। बताया गया कि बच्चे के पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी, जिसके बाद बच्चे की मौत से परिवार परदुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अनिष होने घर का एकलौता पुत्र था।अब सवाल यह उठता है कि आखिर इसमें दोष किसका है। क्या उस मासूम बच्चे का जिसे कम उम्र होने के कारण एक अस्पताल में भर्ती नहीं लिया गया। या उसके परिवार का जो गरीब है। या फिर उस अस्पताल का जहाँ सर्पदंश के समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं है। सवाल बहुत है पर जवाब कुछ नहीं। बहरहाल इस गरीब पीड़ित परिवार ने सहयोग की अपील की है।