रामनवमी व ईद को लेकर मधुबन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।
SHIKHAR DARPANMonday, March 16, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
आगामी रामनवमी और ईद पर्व को लेकर मधुबन थाना परिसर में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार ने की। जबकि बैठक में बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित हुए। इस दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देता हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।