रामनवमी व ईद को लेकर पीरटांड़ के विभिन्न थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक आयोजित।
SHIKHAR DARPANSunday, March 15, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न थाना परिसरों में रविवार को आगामी रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस दौरान पीरटांड़ थाना में बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दिपेश कुमार ने की, जबकि खुखरा थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने की। बैठक में थाना क्षेत्र के कई रामनवमी पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव तथा दोनों समुदाय के दर्जनों लोग उपस्थित हुए। इस दौरान शांति समिति के सदस्यों से त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने लोगों से रामनवमी और ईद को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। अखाड़ा जुलूस निर्धारित रूट से ही निकालें, डीजे का प्रयोग न करें, किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ पोस्ट न डालें और जुलूस में भड़काऊ व फूहड़ गाने नहीं बजाएं।
साथ ही अखाड़ा जुलूस में आग का प्रयोग नहीं करने, अखाड़ा का बैनर लगाने, लाइसेंस का सत्यापन कराने तथा जुलूस की वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं, इसलिए ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आपसी सद्भावना प्रभावित हो।बैठक में पीरटांड़ थाना में पंचायत समिति सदस्य नवीन सिंह, जीप प्रतिनिधि बड़कू मुर्मु, मुखिया प्रतिनिधि बिरजू साव, बबलू साव, रविरंजन सिंह, ग्रीष्म भक्त, नवीन भदानी, जागो रजक, साफउल अंसारी, शहादत अंसारी, सुरेश साव उपस्थित हुए। जबकि खुखरा थाना में खुखरा पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक,सोम पांडे,दिग्विजय यादव समेत थाना क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।