Type Here to Get Search Results !

स्वीकृति के डेढ़ साल बाद भी शुरू नहीं हुआ आईएमएस रोड चिल्ड्रन पार्क का जीर्णोद्धार, प्रशासन पर उठे सवाल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

शहर के आईएमएस रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क के जीर्णोद्धार का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सामाजिक रूप से सक्रिय नागरिक सुनील कुमार खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने 2 सितंबर 2024 को झारखंड सरकार के समक्ष पार्क के जीर्णोद्धार के लिए आवेदन दिया था।उन्होंने बताया कि आवेदन के बाद संबंधित विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई थी कि पार्क के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है और जल्द ही निविदा प्रक्रिया के माध्यम से कार्य शुरू किया जाएगा।लेकिन हैरानी की बात यह है कि लगभग डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी अब तक इस दिशा में जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है।

स्वीकृति के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।सुनील कुमार खंडेलवाल ने कहा कि आईएमएस रोड का चिल्ड्रन पार्क क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है, लेकिन वर्षों से उपेक्षा के कारण इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्र के बच्चों और स्थानीय लोगों को एक बेहतर सार्वजनिक पार्क की सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.