Type Here to Get Search Results !

भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर समाजसेवी उपेन्द्र साव द्वारा दिया गया धरना समाप्त।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

तिसरी प्रखंड कार्यालय के सामने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर समाजसेवी उपेन्द्र साव द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन धरना के तीसरे दिन बुधवार को दंडाधिकारी खोरिमहुआ के अभिषेक कुमार द्वारा धरनार्थियों की मांग को पूरा करने का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। ज्ञात हो कि पिछले तीन दिन पूर्व से विभिन्न मांगों को लेकर समाजसेवी श्री साव अपने कई समर्थकों के साथ तिसरी प्रखंड कार्यालय के सामने टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए।

जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने दूरभाष पर धरणार्थियों से बात की और धरना समाप्त करने की बात की। साकारात्मक वार्ता होने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने खोरीमहुआ के दंडाधिकारी अभिषेक कुमार को तिसरी भेजा। अभिषेक कुमार ने धरनार्थियों को उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना को समाप्त कर दिया गया।मौके पर राजकुमार शर्मा, मुन्ना गुप्ता, रामजीत मुर्मू, अर्जुन तुरी, मनोज शर्मा, एस आई नंदकुमार राय आदि कई मौजूद थें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.