सीएच ग्राउंड में सनातन हिंदू सम्मेलन संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश।
SHIKHAR DARPANMonday, March 23, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
सकल हिंदू समाज की ओर से रविवार को शहर के सीएच ग्राउंड में भव्य सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोगों ने भाग लेकर सनातन संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर, मकतपुर स्थित शांति भवन की गुरु मां तथा नगर संघचालक विजय जैन उपस्थित रहे। मंच संचालन स्वाति सिन्हा एवं बिरेन्द्र ने संयुक्त रूप से किया।सम्मेलन के दौरान गीता पाठ, प्रश्नोत्तरी, हनुमान चालीसा पाठ, बहनों द्वारा शस्त्र प्रदर्शन एवं आकर्षक भाव-नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शांति भवन की गुरु मां ने अपने संबोधन में सभी सनातन धर्मावलंबियों को अपने धर्म और संस्कारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।मुख्य वक्ता अनिल ठाकुर ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति का संरक्षण, हिंदू समाज को एकजुट करना तथा “संगठन ही शक्ति है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि संघ अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में इस तरह के आयोजन कर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर रहा है।सम्मेलन में जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त कर समाज को एकजुट करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जाति और वर्ग से ऊपर उठकर एक साझा हिंदू पहचान को मजबूत करना समय की मांग है। साथ ही युवाओं से सनातन मूल्यों, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।पूनम बरनवाल ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं, ताकि समाज और राष्ट्र मजबूत हो सके।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश रंजन सिंह (प्रांत सेवा प्रमुख), जिला प्रचारक निरंजन जी, सोनू गुप्ता, मनीष बरनवाल, सुजीत भदानी, विजय गोप, आयुष, पंकज तर्वे, दीपक डंगायच, अमित कुमार, शिव गौरव पांडेय, प्रेमचंद बरनवाल, मनीष कुमार गुप्ता, राजीव कुमार, संजय कुमार, दीपक कुमार एवं संतोष गुप्ता सहित कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही।