113वें अधिवेशन की तैयारियां तेज, केंद्रीय नवयुवक समिति की संयुक्त बैठक संपन्न।
SHIKHAR DARPANMonday, March 23, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
केंद्रीय नवयुवक समिति के नेतृत्व में हंडाडीह मंडल, पचंबा मंडल एवं महेशलुंडी मंडल की नवयुवक समितियों की संयुक्त बैठक पचंबा स्थित तुलसी वेंकटेश विवाह भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 113वें अधिवेशन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तय की गई।बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे ने की। इस दौरान उपाध्यक्ष साहिल एकघरा, हरिमोहन कंधवे, प्रतीक बड़गवे, सचिव अतुल सेठ, संगठन मंत्री निर्णय लोहनी, उपसचिव पंकज सेठ, सुमित सेठ, जितेंद्र सेठ, अमर गुप्ता, रक्तदान प्रभारी राकेश तर्वे, कार्यक्रम संयोजक मंत्री प्रतीक गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी अभय कंधवे समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अधिवेशन की रूपरेखा, कार्यक्रमों की योजना, व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी और युवाओं की भागीदारी जैसे अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। साथ ही 11 एवं 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले 113वें अधिवेशन को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।इस अवसर पर तीनों मंडलों के अध्यक्ष, सचिव और सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए अपने सुझाव दिए और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न इस बैठक में सभी ने एकजुट होकर यह भरोसा दिलाया कि 113वें अधिवेशन को भव्य, ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।