Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला की मौत, बेटा घायल, आक्रोश में सड़क जाम।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवददाता।

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला शेरुन की मौत हो गई, जबकि उनका 20 वर्षीय बेटा शाहिल गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने बेटे के साथ बाइक से ईद की खरीदारी करने गिरिडीह बाजार जा रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही एसएसटी बस ने बरवाडीह स्थित बाल्टी कारखाना के समीप उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि घायल बेटे शाहिल का इलाज जारी है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए उसके शीशे भी तोड़ दिए, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, एसडीपीओ जितवाहन उरांव, डीएसपी कोसर अली सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गया। वहीं मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।फिलहाल खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी है और पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.