त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, तिसरी थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च ।
SHIKHAR DARPANFriday, March 20, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
आगामी ईद सरहुल और रामनवमी को लेकर तिसरी पुलिस - प्रशासन अलर्ट है। इसको लेकर तिसरी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक के बाद शुक्रवार को थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की गई। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी रंजय कुमार और प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने किया। इस दौरान थाना परिसर से पैदल मार्च करते पुलिसकर्मियों ने चौक का भ्रमण किया, जिसके बाद चंदौरी, पलमरुआ, अड़सार, गुमगी, ककनी, सिंघो, भुराई आदि गाँवों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
मौके पर थाना प्रभारी ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि सभी लोग शांति व आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर है। त्योहार में खलल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। फ्लैग मार्च में एसआई नंदजी राय, लव कुमार, तिसरी के मुखिया किशोरी साव,संतोष सिंह, राहुल यादव समेत पुलिस जवान शामिल थे।