मधुबन में होली मिलन समारोह सह रंगपंचमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।
SHIKHAR DARPANMonday, March 09, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन शिखरजी तीर्थ स्थित गेस्टहाउस में सोमवार को शिखरजी स्वच्छता समिति एवं मधुबन बाजार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह रंगपंचमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में रंग-गुलाल और ठंडई की व्यवस्था बाजार सेवा समिति और शिखरजी स्वच्छता समिति की ओर से की गई थी।समारोह में जैन समाज, महिला समिति, श्री महावीर मंदिर सेवा समिति, दुकानदार भाई संघ सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रबंधक और सदस्य मौजूद रहे।
मुख्य रूप से कैलाश प्रसाद अग्रवाल, सुमन कुमार सिन्हा, तेजनारायण महतो, अशोक यादव, भरत साहू, विधाभूषण मिश्रा, संतोष ठाकुर सहित सभी संस्थानों के कर्मी, पदाधिकारी तथा मधुबन के आम लोग उपस्थित थे।बताते चलें कि मधुबन में होली के अवसर पर जैन श्वेताम्बर सोसायटी द्वारा हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और तीर्थयात्री पहुंचते हैं। इस वर्ष भी लगभग 30 से 35 हजार श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मेले के दौरान दुकानदार, कर्मचारी, संस्थानों के पदाधिकारी, डोली मजदूर, डेली मजदूर और गोदी मजदूर व्यस्त रहने के कारण होली नहीं खेल पाते हैं। इसी वजह से मधुबन में रंगपंचमी के दिन होली खेलने की परंपरा रही है, जिसे लोग उत्साहपूर्वक निभाते हैं।