Type Here to Get Search Results !

जमीन विवाद में पूर्व जिप अध्यक्ष की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

डुमरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

खांकीकला जंगल से बरामद पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो के अर्द्धजले शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है।जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 2026 को खांकीकला जंगल से राकेश महतो का अर्द्धजला शव बरामद हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान और मानवीय स्रोतों के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान यह सामने आया कि जीटी रोड के पास बन रहे एक मकान के बगल की विवादित जमीन को लेकर राकेश महतो का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। इसी जमीन विवाद के कारण उनकी हत्या कर दी गई।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.