Type Here to Get Search Results !

तालाब में डुबोकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

डुमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भरखर टोला घुटियागढ़ा स्थित एक तालाब से 6 मार्च को शनिचर टुडू नामक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस जांच में पता चला कि मृतक शनिचर टुडू को संजय महतो (पिता – जीतन महतो), निवासी ग्राम मंड़मो, टोला बेलियाटांड़, थाना विष्णुगढ़, जिला हजारीबाग ने दारू पिलाने के बहाने घर से बुलाया था।

दोनों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद भी चल रहा था।बताया जाता है कि शराब पीने-पिलाने के दौरान संजय महतो ने शनिचर टुडू को नहाने के बहाने घुटियागढ़ा के गहरे तालाब के पास ले गया और वहां उसे धक्का देकर पानी में डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने मानव स्रोतों एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी संजय महतो को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.