Type Here to Get Search Results !

भंडारीडीह में माँ मथुरासिनी शोभा यात्रा 2026 का भव्य आयोजन, श्रद्धा और सेवा का दिखा अनूठा संगम।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

भंडारीडीह स्थित माँ मथुरासिनी मंदिर प्रांगण से मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा।यह शोभा यात्रा गिरिडीह मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सचिव अजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, आलोक गुप्ता और प्रभात गुप्ता के नेतृत्व में गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी तय की गई थीं। महिला टीम का नेतृत्व मंडल महिला अध्यक्ष सुमन भदानी ने संभाला, जबकि युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में मंडल युवा अध्यक्ष की अहम भूमिका रही।भंडारीडीह मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह शोभा यात्रा टावर चौक, शिव मोहल्ला, गद्दी मोहल्ला और मकतपुर होते हुए वापस माहुरी छात्रावास सह माँ मथुरासिनी मंदिर पहुंची।

यहां विशेष पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का विधिवत समापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में संगठन मंत्री प्रदीप जी का भी विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर प्रकाश सेठ, उमाशंकर चारणपहाड़ी, राजकुमार चारणपहाड़ी, अशोक वैश्यकियार, उमेश माथुर, गोपालदास भदानी, राजेन्द्र तरवे, संजय भदानी, नवीन कुमार, नवीन सेठ, मनीष आकाश सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मार्ग में वार्ड पार्षद हब्लू गुप्ता और फैंसी ज्वेलर्स की ओर से अल्पाहार (नाश्ता) की भी व्यवस्था की गई थी, जिसकी लोगों ने सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.