Type Here to Get Search Results !

होली के दौरान हुए डीजे विवाद में एक की मौत मामले में 7 नामजद में 6 गिरफ्तार।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

जिले के नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मुहल्ला में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना 5 मार्च की है। मारपीट के दौरान चाकू लगने से अजय दास की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इसी मामले को लेकर मंगलवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में नगर थाना कांड संख्या 51/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक निराज सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल राहुल दास (21), ललिता देवी (35) और राजन दास (21) को 6 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद रोहित दास, रवि दास और रोनी दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक विधि-विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त रोहित दास की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम में मुफस्सिल थाना श्यामकिशोर कुमार महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक राणा जंग बहादुर सिंह, विक्रम कुमार सिंह, संजय नायक, संजय कुमार के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.