Type Here to Get Search Results !

गिरिडीह में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 9 मोटरसाइकिल बरामद।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार के निर्देश पर पचंबा थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की कुल 9 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जिसे लेकर गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 09 मार्च की सुबह करीब 6:20 बजे बनखंजो पुल के पास वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर छापेमारी कर कुल 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। इस मामले में पचंबा थाना कांड संख्या 24/26 के तहत BNS की धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी में शक्ति चौधरी पिता स्व. विनोद चौधरी एवं दीपक चौधरी पिता श्याम सुंदर चौधरी दोनो का निवासी खुट्टाबांध थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह है। छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक कौशल अली, पचंबा अंचल पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.