पीरटांड़ में बुनियादी साक्षरता एवं आकलन परीक्षा संपन्न, 1700 परीक्षार्थी हुए शामिल।
SHIKHAR DARPANSunday, March 15, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं आकलन परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर किया गया। निर्धारित समय पर परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।इस परीक्षा में कुल 1700 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 518 महिलाएं और 1182 पुरुष शामिल थे।प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बसील मरांडी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने गंभीरता के साथ परीक्षा दी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्था की गई थी तथा शिक्षक और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।
परीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।बताया गया कि बुनियादी साक्षरता एवं आकलन परीक्षा का मुख्य उद्देश्य लोगों की पढ़ने, लिखने और गणना करने की बुनियादी क्षमता का मूल्यांकन करना है, ताकि साक्षरता कार्यक्रमों की प्रगति का सही आकलन किया जा सके।परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया।