Type Here to Get Search Results !

अटका जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौके पर मौत।

बगोदर,शिखर दर्पण संवाददाता।

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित अटका में गुरुवार अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक पश्चिम बंगाल से तार लोड कर बगोदर होते हुए बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान जीटी रोड अटका स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास पहले से खड़ी एक दुर्घटनाग्रस्त डंपर में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान चालक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पप्पू यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बक्सर जिले का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.