Type Here to Get Search Results !

देवरी में श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो बिजली के खंभे में टक्करते हुए सड़क से करीब 10 फीट दूर पलटी।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

देवरी थाना क्षेत्र के देवरी–देवघर मुख्य मार्ग पर फतेहपुर के पास रविवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो वाहन बिजली के खंभे से जोरदार टक्कर मारते हुए सड़क से करीब 10 फीट दूर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नवादा जिले से एक ही परिवार के सात सदस्य देवघर में मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे।

इसी दौरान फतेहपुर के पास तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गया और पलट गया।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही देवरी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।प्राथमिक तौर पर दुर्घटना का कारण वाहन की तेज रफ्तार और सड़क किनारे सुरक्षा मानकों की अनदेखी बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.