Type Here to Get Search Results !

नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव से मंगलवार को एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबुजान अंसारी, पिता खलील मियां उर्फ खलील अंसारी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, उक्त अभियुक्त को जमुआ थाना कांड संख्या 14/26 के तहत बीएनएस की धारा 190, 191, 115, 126, 118, 109, 351 एवं 352 में नामजद किया गया था।

लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त की तलाश पुलिस कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा, गिरिडीह भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.