Type Here to Get Search Results !

प्रखण्ड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखण्ड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी ने की। बैठक में संबंधित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति रही।जानकारी के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी प्रखण्ड स्तरीय सुनवाई, जो कि 04 फरवरी को निर्धारित है, उसकी तैयारी एवं समीक्षा की गई। 

इसके साथ ही सामाजिक अंकेक्षण से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई । बैठक के एजेंडे के तहत सभी संबंधित पदाधिकारियों ने आवास योजना एवं मनरेगा से संबंधित कृत अनुपालन प्रतिवेदन की एक-एक प्रति लेकर उपस्थित हुए।बीडीओ ने स्पष्ट किया कि आप सभी की आपसी सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.