झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की आभार सभा में शामिल हुए मंत्री सुदिव्य कुमार// कहा— पुराने तेवर में लौटेगी यूनियन, जनता के जायज सवालों के लिए उठती रहेगी आवाज।
SHIKHAR DARPANSunday, February 01, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह के पपरवाटांड़ में झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से रविवार को एक आभार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में जबकि झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान यूनियन सदस्यों ने मंत्री सुदिव्य कुमार और जिलाध्यक्ष संजय सिंह का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। आभार सभा में सैकड़ों की संख्या में यूनियन सदस्य व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।यह आभार सभा कोलियरी क्षेत्र में एक बार फिर से ओपनकास्ट माइंस के पुनः संचालन तथा कोलियरी के समग्र विकास को लेकर मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के सम्मान में आयोजित की गई थी।सभा को संबोधित करते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि बंद पड़ी माइंस चाहे वह कबरीबाद हो या ओपनकास्ट माइंस, दोनों को फिर से शुरू कराने में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने गंभीरता से काम किया है।
इससे न केवल कोलियरी क्षेत्र का विकास हुआ है, बल्कि कई परिवारों को रोजगार भी मिला है।मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल पत्राचार करने से समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि मजबूती के साथ आवाज उठानी पड़ती है। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने बंद पड़ी ओपनकास्ट माइंस को शुरू कराने के लिए लगातार आवाज उठाई, जिसे हेमंत सोरेन सरकार ने गंभीरता से सुना और आज उसका सकारात्मक परिणाम सामने है।उन्होंने यूनियन से अपने पुराने तेवर में लौटने का आह्वान करते हुए कहा कि जनता और विस्थापित मजदूरों के जायज सवालों के लिए यूनियन को बुलंद आवाज उठानी होगी। पार्टी, संगठन और सरकार हर समय यूनियन के साथ खड़ी रहेगी।मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, हरगौरी साव छक्कू, अर्जुन रवानी, तेजलाल मंडल, दिलीप मंडल, मो. अनवर सहित यूनियन के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।