Type Here to Get Search Results !

मधुबन पंचायत के तुरीया टोला में जल संरक्षण व स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखंड अंतर्गत मधुबन पंचायत के तुरीया टोला में सप्लाई पानी के अनावश्यक दुरुपयोग को रोकने एवं साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत के मुखिया कविता देवी की उपस्थिति में बीडीओ मनोज मरांडी के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान बीडीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि पेयजल जैसी अमूल्य संसाधन का बेवजह बर्बादी न करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में पानी की कमी एक गंभीर समस्या बन सकती है। सप्लाई पानी का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करें और नल खुला छोड़कर पानी व्यर्थ न बहाएं।साथ ही उन्होंने गांव और टोला स्तर पर साफ-सफाई बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। घरों के आसपास गंदगी न फैलाने, नालियों की नियमित सफाई, कचरे का सही निपटान करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि स्वच्छता से न केवल बीमारियों से बचाव होता है, बल्कि गांव का समग्र विकास भी संभव होता है। अंत में ग्रामीणों ने दिए गए निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया। इस जागरूकता अभियान से तुरी टोला के लोगों में जल संरक्षण और साफ-सफाई को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.