Type Here to Get Search Results !

निजी खर्च से कच्ची सड़क निर्माण, सिंदरपुर-धनेडीह के ग्रामीणों को बड़ी राहत।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता। 

जिले के ग्राम पंचायत खुखरा अंतर्गत सिंदरपुर एवं धनेडीह गांव के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन समस्या अब दूर हो गई है। पंचायत समिति सदस्य केशव पाठक ने पहल करते हुए अपने निजी खर्चे से पंचायत मुख्यालय तथा मुख्य सड़क बहादुरपुर से दोनों गांवों को जोड़ने के लिए कच्ची सड़क का निर्माण कराया है।सड़क बनने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और आम ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

खासकर बरसात के मौसम में, जब पहले लोगों को कीचड़ और दुर्गम रास्तों के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब आवाजाही अपेक्षाकृत आसान हो जाए गी। ग्रामीणों ने इस जनहित कार्य के लिए केशव पाठक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह प्रयास क्षेत्र के विकास की दिशा में सराहनीय कदम है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क निर्माण से गांवों की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी और भविष्य में अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.