Type Here to Get Search Results !

झामुमो ने मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा को दिया आधिकारिक समर्थन//प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने जताया भरोसा, विकास को मिलेगी नई दिशा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गोयनका सेवा सदन, आईसीआर रोड स्थित परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी ने मेयर पद की प्रत्याशी प्रमिला मेहरा को आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि प्रमिला मेहरा शहर की जनसमस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और उनके नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में उतरने और प्रमिला मेहरा की जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

पार्टी नेताओं ने भरोसा जताया कि यदि प्रमिला मेहरा मेयर बनती हैं तो शहर की प्रमुख समस्याओं—जैसे पेयजल संकट, सड़क निर्माण, साफ-सफाई, जलजमाव, ट्रैफिक अव्यवस्था और बाजार क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी—के समाधान की दिशा में ठोस और प्रभावी पहल की जाएगी।इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रमिला मेहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार तेज करने का संकल्प लिया।प्रेस वार्ता में अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, सुमन सिन्हा, रॉकी सिंह, अभय सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, चांद रशीद, टुन्ना सिंह, देवचरण दास, अजय सिंह, पूनम शर्मा, बाकी सरकार, रतन दास, गीता शर्मा, सुशील शर्मा, प्यारे लाल दास, जाकिर हुसैन, कमल दास, दिलीप रजक, सुखदेव दास, बबलू दास, सचिन, मधु राव, सुमित सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.