झारखंड विधानसभा में गूंजी पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड की गूंज, उच्च स्तरीय जांच की मांग।
SHIKHAR DARPANSaturday, February 21, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या का मामला जोरदार ढंग से उठाया गया। सदन में विभिन्न दलों के विधायकों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार से अविलंब कार्रवाई की मांग की। डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि इस प्रकार की जघन्य घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है और यह कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
जबकि जमुआ विधायक डॉ मंजू कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने भी सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पूर्व जनप्रतिनिधि की हत्या लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। विधायकों ने यह भी कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक क्षेत्र में असंतोष और असुरक्षा का माहौल बना रहेगा। सदन में इस विषय पर गंभीर चर्चा हुई और सरकार से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपेक्षा जताई गई। वही इस पूरे मामले को लेकर झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने विधानसभा के बाहर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार हो जाए गी।