Type Here to Get Search Results !

भोलाटांड़ में जले बिजली तार की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने सौंपा मांग पत्र।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत बांध पंचायत के भोलाटांड़ गांव के ग्रामीणों ने सहायक विद्युत अभियंता, डुमरी को मांग पत्र सौंपकर जले हुए बिजली तार की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। मांग पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पास बिजली के तार पूरी तरह जल जाने के कारण पिछले दो दिनों से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

वहीं छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने विभाग से अविलंब जले हुए तार की मरम्मत कर बिजली लाइन को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है, ताकि गांव में सामान्य स्थिति बहाल हो सके।मांग पत्र पर बुधन महतो, बसंरी देवी, पूजा देवी, मनोज महतो, केशिया देवी, संगीता कुमारी, कैलाश तुरी सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.