Type Here to Get Search Results !

भरकट्टा में भाकपा माले का प्रतिवाद मार्च व सभा, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर जताया आक्रोश।

बिरनी,शिखर दर्पण संवाददाता।

बिरनी प्रखंड के भरकट्टा बाजार में भाकपा माले की ओर से आक्रोशपूर्ण प्रतिवाद मार्च सह सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड सचिव शेखर सुमन ने किया। सभा की अध्यक्षता गादी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव ने की, जबकि संचालन पूर्व मुखिया रणधीर मंडल ने किया।कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने पानी टंकी परिसर से भरकट्टा ओपी तक जुलूस निकाला। इसके बाद पुनः पानी टंकी परिसर पहुंचकर सभा का आयोजन किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 25 जनवरी को सरस्वती पूजा के दौरान चौकीदार कार्तिक यादव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता को दर्शाता है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो भाकपा माले उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।सभा में प्रमुख रूप से रामू बैठा, सीताराम सिंह, महेंद्र यादव, सीताराम पासवान, मुस्तकीम अंसारी, अशेष तुरी, सहदेव यादव, इजरायल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, रुबी देवी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.