Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ के पालगंज में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज में आयोजित हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय रामचरितमानस यज्ञ महोत्सव के पावन अवसर पर दूसरे दिन प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रवचन के दौरान आचार्य अलकेश शरण पराशर ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कथा से हमें ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। कथा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मा को जागृत करने का साधन है।उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भाव के साथ कथा श्रवण करने से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर सफल हो जाते हैं। जब व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है तो उसके जीवन की दिशा बदल जाती है। कथा हमें धर्म, मर्यादा और कर्तव्य का बोध कराती है।

आचार्य ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य मार्गदर्शक है। यह मनुष्य को सच्चा इंसान बनाता है और समाज में प्रेम, करुणा तथा सद्भाव का संदेश देता है।प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में पूरा पंडाल जय श्रीराम और हनुमान जी महाराज के जयघोष से गूंज उठा।इससे पूर्व पंडित दीनदयाल पाठक द्वारा मंडप पूजन, वेदी पूजन एवं भगवान का अन्नाधिवास संपन्न कराया गया। आयोजन समिति ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रविरंजन सिन्हा, भोला साव, सजित सिंह, विवेक कुमार, सुशील कुमार,संजय बरनवाल, बप्पी लाहकार, अमित राम सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.